रेल मंत्री पीयूष गोयल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2017 - 08:29 AM (IST)

मुंबई: रेल मंत्री पीयूष गोयल का स्वास्थ्य बिगडऩे की खबर मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष गोयल को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। सोमवार शाम अचानक उनके पेट में काफी तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है।

सोमवार शाम करीब 6.30 बजे अचानक पीयूष गोयल के पेट में दर्द उठा। उस समय गोयल छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर एक प्रैस कॉन्फ्रैंस को संबोधित करने वाले थे। वहां से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गोयल का स्वास्थ्य बिगडऩे की जानकारी मिलते ही कई बड़े नेता और अधिकारी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News