राहुल करेंगे ‘ओपन दरबार’ आयोजित

punjabkesari.in Sunday, Jan 28, 2018 - 09:10 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी वर्करों और आम लोगों से सीधा संपर्क कायम करने के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चल सकते हैं। ऐसी चर्चा है कि राहुल गांधी के सलाहकारों की नई टीम ने उन्हें कहा है कि वह जब भी दिल्ली में हों तो सप्ताह में कम से कम 3 दिन पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर जरूर आएं। एक दिन पार्टी वर्करों और आम लोगों से मिलने के लिए निर्धारित करें। दूसरे दिन पार्टी पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों के नेताओं से सीधी वार्ता करें। राज्यों के नेताओं के लिए भी कांग्रेस अध्यक्ष के साथ वार्ता के लिए एक विशेष दिन निश्चित किया जाएगा।

यह राहुल के ‘ओपन दरबार’ की तरह होंगे। लंबे समय से कांग्रेस नेतृत्व में यह खामी पाई गई क्योंकि न तो सोनिया गांधी और न ही डा. मनमोहन सिंह ने सुरक्षा कारणों से ऐसे ओपन दरबारों का आयोजन किया था मगर राहुल गांधी ने फैसला किया है कि वह विशेष सुरक्षा ग्रुप (एस.पी.जी.) द्वारा व्यक्त की गई चिन्ताओं के बावजूद अपने पार्टी वर्करों और आम लोगों से मिलेंगे। उन्होंने यह बात एस.पी.जी. को बता दी है। राहुल गांधी चाहते हैं कि आने वाले दिनों में वे प्रोटोकॉल और नियमों की बेडिय़ों को तोड़ दें। अगर सूत्रों पर विश्वास किया जाए तो राहुल अगले महीने के शुरू में अपने दरबार लगाना शुरू कर देंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News