बापू, पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी को राहुल ने दी श्रद्धांजलि, सदैव अटल भी जाएंगे कांग्रेस नेता
punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 08:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार सुबह महात्मा गांधी, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू , दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी सुबह बापू गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने शांतिवन पहुंचकर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी श्रद्धांजलि दी।
इससे पहले राहुल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व अपने पिता राजीव गांधी के समाधिस्थल पर भी पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा नेता अटल बिहार वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने सदैव अटल भी जाएंगे। इसके अलावा वे विजय घाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कांग्रेस ने अपने ट्विट हैंडल पर राहुल गांधी के श्रद्धासुमन अर्पित को लेकर पूरा शेड्यूल जारी किया है। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं और उनके साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ भी रहे हैं। इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में है।