NTPC Recruitment 2026: ग्रीन केमिकल्स सेक्टर में नौकरी का मौका, सैलरी 2.40 लाख तक

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 05:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की प्रमुख पावर कंपनी NTPC Limited ने वर्ष 2026 के लिए एक खास भर्ती अभियान की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए कंपनी ग्रीन केमिकल्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए अनुभवी प्रोफेशनल्स की नियुक्ति करना चाहती है।

इन प्रोजेक्ट्स में मेथनॉल, अमोनिया, यूरिया, इथेनॉल, SAF (Sustainable Aviation Fuel) और पेट्रोकेमिकल्स जैसे उभरते क्षेत्रों पर काम किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य इन सेक्टरों में विशेषज्ञ टीम बनाकर भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है।

इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

  • संस्था: NTPC Limited
  • पद: Senior Manager (Green Chemicals), Engineer (Green Chemicals)
  • कुल पद: 8
  • Senior Manager: 4 पद
  • Engineer: 4 पद
  • आवेदन शुरू: 2 मार्च 2026
  • अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन
  • विज्ञापन संख्या: Advt. No. 02/26

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जा सकता है।

सैलरी और सुविधाएं

  • NTPC में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं।
  • Senior Manager (E6 Grade)
  • वेतनमान: ₹90,000 – ₹2,40,000 प्रति माह
  • Engineer (E2 Grade)
  • वेतनमान: ₹50,000 – ₹1,60,000 प्रति माह

इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), HRA, मेडिकल सुविधा, भविष्य निधि (PF), ग्रेच्युटी और पेंशन जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होना जरूरी है:

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक
  • ग्रीन केमिकल्स या संबंधित इंडस्ट्री में प्रासंगिक अनुभव
  • Senior Manager पद के लिए अधिक अनुभव जरूरी होगा, जबकि Engineer पद के लिए अपेक्षाकृत कम अनुभव की आवश्यकता होगी।
  • यह भर्ती मुख्य रूप से अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए है, इसलिए फ्रेशर्स इसके लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद और श्रेणी के अनुसार तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

  • NTPC की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं।
  • Current Openings सेक्शन में जाएं।
  • Advt. No. 02/26 से जुड़ा भर्ती लिंक खोलें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क

  • General / OBC उम्मीदवार: आवेदन शुल्क लागू
  • SC / ST / PwBD / महिला उम्मीदवार: शुल्क में छूट
  • फीस जमा किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News