शिमला पहुंचे राहुल गांधी, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया स्वागत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 14, 2025 - 02:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानि मंगलवार को शिमला पहुंचे। वे चंडीगढ़ से शिमला के अन्नाडेल तक पहुंचे। अन्नाडेल हेलीपैड पर उनका स्वागत हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया। वहाँ से राहुल गांधी का काफिला सड़क मार्ग से आगे बढ़ा और दोपहर करीब 1 बजकर 50 मिनट पर संजौली से छराबड़ा के लिए रवाना हुआ।

 

बता दें कि राहुल गांधी की माँ सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले तीन दिनों से छराबड़ा में हैं। राहुल गांधी भी अब अपनी माँ और बहन के पास पहुँच गए हैं। ऐसे जानकारी भी सामने आ रही है कि राहुल गांधी छराबड़ा में  यहां एक या दो दिन रुक सकते हैं। साथ ही ऐसी संभावना है कि प्रियंका गांधी के पति  रॉबर्ट वाड्रा के भी जल्द शिमला पहुँच सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News