राहुल गांधी ने PM मोदी को बताया ‘फ्लॉप‘

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2016 - 10:16 PM (IST)

गुवाहाटी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में चुनाव प्रचार अभियान तेज करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। गांधी ने मोदी को ‘फ्लॉप’ बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में जनता से किये अपने वादों को पूरा नहीं किया। 

 
उन्होंने कई रैलियों को संबोधित करते हुए असम के लोगों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विभाजनकारी राजनीति का शिकार होने के खिलाफ चेताया। उन्होंने कहा कि अगर भगवा पार्टी को यहां सत्ता मिली तो राज्य को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय या प्रधानमंत्री कार्यालय से नियंत्रित किया जाएगा। राहुल गांधी ने दिफू, नीलाम बाजार और सोनई में रैलियों को संबोधित किया। मौसम खराब होने के कारण वह ढाई घंटे देरी से पहुंचे।  कांग्रेस नेता ने बराक घाटी में दक्षिण करीमगंज निर्वाचन क्षेत्र में नीलाम बाजार में रैली को संबोधित करते हुए कहा, मोदी फ्लॉप है। 
 
उन्होंने लोगों से वादे किये लेकिन वह उनका भरोसा कायम रखने में नाकाम रहे और उन्होंने लोगों के दिल तोड़े। प्रधानमंत्री की सेल्फियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हमने प्रधानमंत्री की कई सेल्फी देखी है लेकिन क्या किसी ने एक गरीब किसान के साथ उनकी सेल्फी देखी। मोदी कारपोरेट नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाने में व्यस्त है। प्रधानमंत्री सोचते है कि वह सब जानते है। वह अपने‘मन की बात’करने में व्यस्त है लेकिन वह आम जनता की इच्छाओं को समस्याओं को नहीं सुनते।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News