असम में बाढ़ की स्थिति हुई गंभीर, राहुल गांधी और प्रियंका ने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं से की ये अपील

punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2022 - 10:54 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ से हुए नुकसान पर दुख जताते हुए वीरवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बचाव एवं पुनर्वास अभियानों में सहयोग करें। उन्होंने ट्वीट किया  कि अप्रत्याशित बाढ़ का सामना कर रहे असम भाइयों और बहनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।


राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं वे बचाव एवं पुनर्वास अभियानों में सहयोग जारी रखें।  असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही प्रियंका वाड्रा ने भी कहा कि असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे सबकी रक्षा करें। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस मुश्किल समय में असम के बहनों-भाइयों के साथ खड़े हों और राहत कार्य में हर संभव मदद करें।  अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि बाढ़ से राज्य में 12 और लोगों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News