देर शाम दिल्ली की सड़कों पर निकले राहुल गांधी, लिया पानी-पुरी का स्वाद...लोगों के साथ की गपशप

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2023 - 09:59 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार की रात अचानक दिल्ली की सड़कों पर निकल पड़े। दिल्ली की बंगाली मार्केट में राहुल गांधी ने पानी पुरी का स्वाद लिया और लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसस पहले भी कई बार राहुल गांधी को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में रेस्टोरेंट में देखा जा चुका है। दरअसल, देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव को लेकर अभी से सक्रिय हो गए हैं।
PunjabKesari
बता दें कि राहुल गांधी की पिछले महीने ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में गुजरात की एक अदालत दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद कांग्रेस नेता को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दे दिया गया था। राहुल गांधी ने हाल ही में अपना सरकारी आवास खाली कर मां सोनिया गांधी के साथ शिफ्ट हो गए हैं। गौरतलब है कि अडानी मामले को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News