सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में किया गया भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 11:09 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार देर रात सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को सांस में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों का एक दल उनका उपचार कर रहा है।

सोनिया गांधी के साथ उनके पुत्र और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा सांसद पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं। यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है। 

पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी की तबीयत दो महीने पहले जनवरी, 2026 में भी काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें छह दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया था। हालांकि, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी उनका इलाज लगातार उनके आवास पर जारी था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News