राहुल गांधी देश और प्रधानमंत्री से मांगे माफी: फड़णवीस

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 06:13 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने राफेल विमान खरीद मामले में आए उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को कहा कि अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की निर्णय प्रक्रिया पर संदेह का कोई कारण नहीं है।

58 हजार करोड़ रुपए के मूल्य वाले राफेल सौदे में कथित अनियमितताओं की मांग करने करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि किसी भी निजी फर्म को व्यावसायिक लाभ पहुंचाने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि देश को लड़ाकू विमानों की आवश्यकता है और देश इन विमानों के बगैर नहीं रह सकता। कांग्रेस प्रमुख पर निशाना साधते हुए फड़णवीस ने गांधी पर देश की सुरक्षा से ‘समझौता’ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के मध्य देश को ‘बदनाम’ किया है।

फड़णवीस ने शुकवार को ट्वीट करके कहा, ‘सत्य सूर्य की तरह है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल सौदे पर किसी जांच को खारिज कर दिया है और हमारे पक्ष की पुष्टि की।’ उन्होंने आगे कहा, ‘राहुल गांधी और कांग्रेस को राष्ट्र से हमारे देश की सुरक्षा से समझौता करने और हमारे देश को बदनाम करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी का झूठ और कांग्रेस का पक्ष जगजाहिर हो गया है।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News