प्रियंका गांधी पर राधिका खेड़ा ने साधा निशाना, कहा- दुनिया की सबसे बड़ी एक्टर हैं

punjabkesari.in Friday, May 17, 2024 - 05:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई राधिका खेड़ा ने गांधी परिवार के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रियंका गांधी से बड़ा एक्टर दुनिया में कोई नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि,"लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाला डायलॉग वो कहती हैं, लेकिन पार्टी में उनकी लड़ाई खुद लड़कियों से है। उसका उदाहरण मैं हूं। अमेठी और रायबरेली की जनता को ये लोग बेवकूफ बनाते आए हैं। गांधी परिवार ने अमेठी और रायबरेली की जनता का विकास नहीं होने दिया।"

PunjabKesari

वहीं उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोपी लगाते हुए कहा कि उन्हें शराब की पेशकश की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे शराब की पेशकश की और वह 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाते थे। इसके बारे में मैंने सचिन पायलट, दीपक बैज और जयराम रमेश, पवन खेड़ा को भी बताया लेकिन इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News