विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने बाबा नीम करोली के आश्रम का किया दौरा, बेटी वामिका की शरारतें हुई कैमरे में कैद

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 02:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दुबई में नया साल मनाने के बाद भारत लौटे और देश वापिस आते ही दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ 2 दिन के आध्यात्मिक दौरे पर वृंदावन गए। इस बीच दोनों ने नीम करोली के आश्रम पहुंच प्रेमानंद जी महाराज से आशिर्वाद भी लिया। दोनों लगभग 45 मिनट तक वहां रुके और महाराज के साथ विराट कोहली की आध्यात्मिक चर्चा की।

 इसके बाद वह शाम 4 बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड से निजी हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए वहीं कपल का वृंदावन दौरे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपनी बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े बैठे हैं और इस दौरान विराट-अनुष्का की क्यूट बेटी वामिका भी कैप्चर की गई।

 वामिका की क्यूट और शरारत भरी हरकतें वीडियो में साफ नजर आई। वीडियो में  वामिका अपनी मम्मी अनुष्का की गोद में बैठी हुईं दिखी और एक स्वामी जी ने आकर अनुष्का को चुन्नी पहनाई और वामिका के गले में माला डाली।  यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News