कनाडा के वॉल्मार्ट में सिख युवक पर हमला; गौरे ने मुक्का मारा व दस्तार उतारी, वायरल वीडियो से मचा बवाल
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 02:32 PM (IST)
Toronto: कनाडा के एडमंटन में एक वॉल्मार्ट स्टोर के अंदर सिख युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवकों के बीच बहस और धक्का-मुक्की के बाद एक युवक को दूसरे पर मुक्का मारते देखा जा सकता है। मुक्का लगने के बाद सिख युवक फर्श पर गिर जाता है और काफी देर तक वहीं दिखाई देता है। घटना के बाद उसकी दस्तार और केस भी बिखरे हुए नजर आते हैं। घटना को नस्लीय हमला बताया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक घटना 9 अगस्त 2026 को एडमंटन के एक वॉल्मार्ट स्टोर में हुई। वायरल वीडियो में एक सिख युवक और दूसरे युवक के बीच पहले बहस होती दिखाई देती है। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि धक्का लगने के दौरान सिख युवक की दस्तार उतर गई और उसके केस भी खुल गए। वह उन्हें संभालने की कोशिश करता दिखाई देता है। इसके बाद दोनों के बीच फिर विवाद बढ़ता है और दूसरे युवक की ओर से मुक्का मारे जाने के बाद सिख युवक जमीन पर गिर जाता है। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना देने की बात भी कही गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन पुलिस तुरंत मौके पर नहीं पहुंची। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने करीब आधे घंटे में कई बार पुलिस को फोन किया और लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
Now the Khalistanis will target that brave man’s wife and kids especially females.
— M S khangura (@khangura_m007) August 10, 2026
These terrorists are only capable of attacking in a mob setting and pull out their knives and swords only when they’re up against weak and the unarmed.
Watch them raise this issue at the highest… pic.twitter.com/gEVqcxhNW1
नस्लीय हमले की आशंका
घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसे पंजाबियों और सिखों के खिलाफ नस्लीय हमले के रूप में पेश किया जा रहा है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कनाडा में पंजाबी समुदाय को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। एक पक्ष ने सिख युवक के साथ हुई मारपीट की निंदा करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो में विवाद का पूरा संदर्भ दिखाई नहीं दे रहा है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि केवल कुछ सेकंड के वीडियो से यह तय नहीं किया जा सकता कि झगड़ा किसने शुरू किया था। वायरल पोस्ट के कमेंट्स में घटना की अलग-अलग व्याख्याएं सामने आई हैं।
पहले भी सामने आए हैं हेट क्राइम के मामले
एडमंटन पुलिस पहले भी धार्मिक या नस्लीय पहचान से जुड़े संभावित हेट-मोटिवेटेड मामलों पर कार्रवाई की बात कह चुकी है। जुलाई 2026 में पुलिस ने एक ऐसे मामले में महिला के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसमें एक हिजाब पहनने वाली महिला को कथित तौर पर उसकी धार्मिक या सांस्कृतिक पहचान के कारण निशाना बनाए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस की हेट क्राइम यूनिट ने मामले की जांच की थी।
