सांड का रौद्र रूप देख सहम गया शख्स, सींगों से किया ऐसा हमला कि गाड़ी का बना दिया कचुंबर, Video वायरल

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 10:11 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर एक सांड के हमले का हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारी-भरकम सांड सड़क किनारे खड़ी कार को खिलौने की तरह रौंदता और धक्का देता नजर आ रहा है। सांड की इस अद्भुत और खतरनाक ताकत को देखकर हर कोई हैरान है। यह पूरी घटना स्पेन के टेंडिला शहर की बताई जा रही है।

कार के पिछले हिस्से पर चढ़कर सींगों से किया हमला
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे काले रंग की एक कार खड़ी थी। तभी अचानक एक विशालकाय सांड आया और कार के पिछले हिस्से पर चढ़ गया। इसके बाद उसने अपने सींगों और शरीर के पूरे वजन से कार को जोरदार धक्का देना शुरू कर दिया। सांड के वार इतने भयानक थे कि भारी-भरकम कार भी पीछे खिसकने लगी।

बाल-बाल बचा कार चालक
घटना के समय कार के पास ही एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दे रहा है, जो संभवतः कार का मालिक है और जिसने अभी-अभी गाड़ी पार्क की थी। सांड के इस अचानक हमले के बीच वह व्यक्ति अपनी सुरक्षा करने की कोशिश करता नजर आया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी व्यक्ति या अन्य वस्तु को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News