राबड़ी देवी का बिहार के सीएम पर विवादित बयान, कहा- गंजेड़ी हैं नीतीश, सदन में गांजा पीकर आते हैं…

punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 02:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राबड़ी देवी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम पर विवादित बयान देते हुए कहा कि नीतीश गंजेड़ी हैं, सदन में गांजा पीकर आते हैं। राबड़ी देवी ने कहा, ‘नीतीश कुमार भांग पीकर सदन में आते हैं। वह महिलाओं का अपमान करते हैं, जिनमें मैं भी शामिल हूं। उन्हें देखना चाहिए कि जब हम सत्ता में थे तो हमने किस तरह का काम किया था। उनके आस-पास के लोग जो कहते हैं, वह वही बोलते हैं। उनकी अपनी पार्टी के सदस्य और कुछ बीजेपी नेता उनसे ऐसी बातें कहने के लिए कह रहे हैं।’

PunjabKesari

नीतीश कुमार को बनाया निशाना-

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में राबड़ी देवी को निशाना बनाते हुए कहा कि उनके शासन में कोई काम नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, "हमारे आने के बाद एक-एक काम हुए हैं। हमने हिंदू-मुसलमान के झगड़े को खत्म किया, महिलाओं के लिए आरक्षण दिया और कई योजनाओं की शुरुआत की।" इसके बाद नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच बहस हो गई। सभापति को उन्हें बैठने के लिए कहना पड़ा।

तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि "नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं और लगातार महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।" यह विवाद बिहार की राजनीति में गर्मा गया है और दोनों नेताओं के बीच शब्दों की जंग जारी है। तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "बिहार में अपराध बहुत बढ़ चुका है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही। नीतीश कुमार अपराधियों को जेल से छुड़वाकर बाहर भेजने का काम कर रहे हैं। अपराधी आसानी से बाहर आ जाते हैं। नीतीश ने सरेंडर कर दिया है और अब वो अपराधियों का साथ दे रहे हैं।"

PunjabKesari

अचानक भड़के नीतीश कुमार-
7 मार्च को विधान परिषद में नीतीश कुमार अचानक भड़क गए थे। वो आरजेडी की महिला विधायक पर नाराज थे। नीतीश ने कहा, "आप उस पार्टी में हैं, जहां अगर पति टूटने लगे तो महिला को बना दिया जाता है। हमने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News