ईद की नमाज के बाद सोपोर में प्रदर्शन और झड़पें

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 12:31 PM (IST)

 श्रीनगर : बुधवार को ईद की नमाज के बाद कश्मीर के सोपोर में नमाजियों ने प्रदर्शन किया और सुरक्षबलों के साथ झड़पें भी की। जानकारी के अनुसार नूरगाह ईदगाह में जैसे ही नमाज अता की गई उसके बाद मुख्य चौक में तैनात सुरक्षाबलों पर लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिये। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे।


खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में प्रदर्शन जारी है। बारामूला जिले में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कश्मीर घाटी आज ईद की खुशियों से गुलजार है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News