दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, दिशा-निर्देश जारी

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2022 - 08:40 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली सचिवालय में 1 जून से एकल उपयोग प्लास्टिक से बनी वस्तुओं पर रोक लग जाएगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को यह जानकारी दी। राय ने बताया कि दिल्ली सचिवालय में एकल प्रयोग प्लास्टिक पर रोक राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध से एक महीने पहले ही प्रभावी हो जाएगी।

 

राय ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एकल प्रयोग प्लास्टिक के विकल्प जैसे कागज से बने प्लेट, कप, स्ट्रा का इस्तेमाल दिल्ली सचिवालय परिसर में हो। कर्मचारियों से एकल प्रयोग प्लास्टिक से बनी बोतल से बचने को कहा जाएगा और उनके स्थान पर कुल्हड़, स्टील के ग्लास या कागज के बने कप का प्रयोग पानी पीने के लिए करने को कहा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News