प्रियंका- राहुल गांधी महाराष्ट्र में कर सकते हैं दो-दो जनसभा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 05, 2019 - 08:42 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र कांग्रेस की पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की राज्य में कम से कम दो-दो रैलियां कराने की योजना है।

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि राहुल और प्रियंका की रैलियों का कार्यक्रम उनकी मंजूरी मिलने के बाद तय किया जाएगा। शिंदे महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रचार समिति के प्रभारी हैं।
 

शिदे ने कहा कि हरेक मंडल के समन्वयकों से प्रचार के लिए नेताओं के नामों को अंतिम रूप देने को कहा गया है। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News