CWG 2022: लड्डू गोपाल हाथ में ले मेडल लेने पहुंची प्रियंका गोस्वामी, बोलीं-भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह Silver

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2022 - 04:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रियंका गोस्वामी ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा (walking competition) में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने पैदल चाल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर नया इतिहास रचा। गोस्वामी ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 43:38.83 सेकेंड के साथ ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाग (42:34.30) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं प्रियंका गोस्वामी जब मेडल लेने के लिए पहुंचीं तो उनके हाथ में लड्डू गोपाल भी थे।

PunjabKesari

गोस्वामी ने कहा, ‘‘मेरे पास लड्डू गोपाल  हैं और मैं उन्हें हर प्रतियोगिता में अपने साथ लेकर जाती हूं और वह आज मेरे लिए किस्मत लेकर आए है।'' प्रियंका ने कहा कि मेरा यह सिल्वर मेडल भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है।

PunjabKesari

खुद को ‘फैशनेबल' रखती है प्रियंका

प्रियंका गोस्वामी भगवान कृष्ण की भक्ति करने के साथ खुद को ‘फैशनेबल' बनाए रखती हैं। शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में जब वह अपनी स्पर्धा में चुनौती पेश कर रही थी तब उनकी अंगुलियों पर विभिन्न देशों के झंडे बने हुए थे। उसके बाल ‘स्टाइलिश' तरीके से कटे हुए है और उन्होंने अपने किट को बेहतरीन तरीके से सजाया है। प्रियंका ने कहा, ‘‘मुझे फैशनेबल कपड़े पहनना और नई चीजों का इस्तेमाल करना पसंद हैं।

PunjabKesari

स्पर्धा में भाग लेने से पहले मैं सोचती थी कि मैं अपनी किट कैसे तैयार करूं और मेरा हेयर स्टाइल कैसा होगा।'' अपनी स्पर्धा से पहले उन्होंने ने अपने नाखूनों को उन देशों के झंडों से रंगा था जहां उन्होंने प्रतिस्पर्धा की थी। प्रियंका ने कहा, ‘‘मैंने अपने नाखूनों को उन देशों के झंडे से भी रंगा है जहां मैं प्रतिस्पर्धा करती आई हूं। राष्ट्रमंडल खेलों के कारण मेरे नाखून पर इंग्लैंड, ओलंपिक खेलों के कारण जापान का झंडा है। मैंने स्पेन में भी प्रतिस्पर्धा की है इसलिए वहां का भी झंडा है।'
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News