प्रियंका गांधी ने साधा मोदी पर निशाना, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर उठाए सवाल

punjabkesari.in Monday, May 10, 2021 - 08:32 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि देश में कोरोना महामारी के संकट के समय प्रधानमंत्री के नए आवास के लिए पैसे क्यों खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री का नया आवास और सेंट्रल विस्टा की लागत 20 हजार करोड़ रुपये है। इतने पैसे में टीके की 62 करोड़ खुराक आ जाएगी, 22 करोड़ रेमेडिसिवर आ जाएगा, 10 लीटर के तीन करोड़ ऑक्सीजन सिलेंडर आ जाएंगे या 13 एम्स बन जाएंगे। फिर ये क्यों?'' 

प्रियंका के साथ ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेता सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उधर, विदेशी सहायता को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ‘नया भारत' है, जहां नाकामियों से मिली सहानुभूति को खूबी बना दिया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News