चंद्रशेखर की गिरफ्तारी पर भड़की प्रियंका गांधी, कहा- दलितों का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 10:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में संत रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर दलित संगठनों के प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस वर्ग की भावनाओं का आदर किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार पहले करोड़ों दलित बहनों-भाइयों की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक रविदास मंदिर स्थल से खिलवाड़ करती है। जब इसके विरोध में देश की राजधानी में हजारों दलित भाई-बहन अपनी आवाज़ उठाते हैं तो भाजपा उन पर लाठी बरसाती है, उन पर आंसू गैस के छोड़े जाते हैं, उन्हें गिरफ़्तार किया जाता है।

PunjabKesari

प्रियंका ने कहा कि दलितों की आवाज़ का यह अपमान बर्दाश्त से बाहर है। यह एक जज़्बाती मामला है और उनकी आवाज का आदर होना चाहिए। बता दें दिल्ली में रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में रामलीला मैदान में जुटे भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने पत्थरबाजी की, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कर लिया। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News