देश की जीवन रेखा भारतीय रेल को भी बेचने की तैयारी कर रही भाजपा: प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 01:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रेलवे का परिचालन खर्च 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा  ने भारतीय रेल को बुरी स्थिति में ला दिया है और अब वह इसे बेचना आरंभ कर देगी। 

PunjabKesari

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है। अब भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को भी सबसे बुरी हालत में लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिनों बाद बाकी सरकारी उपक्रमों की तरह भाजपा सरकार रेलवे को भी बेचना शुरू कर देगी। ....क्योंकि भाजपा सरकार का स्किल बनाना नहीं, बेचना है। 

 

गौरतलब है कि संसद में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे का परिचालन अनुपात (ऑपरेटिंग रेशियो) 2015..16 में 90.49 प्रतिशत और 2016..17 में 96.5 प्रतिशत रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रेल का परिचालन अनुपात वित्त वर्ष 2017-18 में 98.44 प्रतिशत रहने का मुख्य कारण इसका संचालन खर्च बढ़ना है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News