प्रियंका गांधी का तंज, कहा- मोदी सरकार के पास न हल, न देश को भरोसा देने का बल

punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2019 - 12:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर वीरवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने उभी कहा कि बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा काउंट डाउन.... हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी दोनों ही बहुत खतरनाक हैं।

 

कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस महासचिव ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक, अगस्त महीने में ट्रकों की बिक्री में करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News