राजनीति में कूदी प्रियंका गांधी, लोगों ने कहा- INDIRA IS BACK

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 05:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुत ही बड़ा दांव खेल दिया है। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी देकर सभी को चौका दिया है। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ प्रियंका गांधी ही छाई हुई है। यहीं नहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर इंदिरा गांधी इज बैक के पोस्टर लग गए हैं। जिसमें प्रियंका गांधी को मां दुर्गा और इंदिरा गांधी के साथ दिखाया है। ट्विटर पर भी प्रियंका गांधी और इंदिरा गांधी की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें वह दोनों हूबहू एक जैसी लग रही हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News