प्रिया प्रकाश के नए वीडियो ने फिर मचाया तहलका

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 01:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अपनी आंखों की अदाओं से देशभर को घायल करने वाली 'नैशनल क्रश' प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में प्रिया ने जिसमें वह अपने को-स्टार रोशन अब्दुल को इशारों से घायल कर रही हैं। वीडियो में दोनों स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं और इशारे-इशारों में बात कर रहे हैं। रोशन अपने दिल का हाल लव-लेटर में लिखते हैं और एक बच्चे के जरिए इसे प्रिया तक पहुंचाते हैं। प्रिया इसे पढ़ पहले खिलखिलाती हैं और आंखों से गोली मारने की जगह उन्हें फ्लाइिंग किस भेजती हैं। प्रिया का ये रिएक्शन देखकर रोशन पागल हो जाते हैं। 

वेलेंटाइन डे से पहले हुआ था वीडियो वायरल
बता दें कि वेलेंटाइन डे से 2-3 दिन पहले प्रिया का वीडियो आया था जिसमें वो स्कूल में एक फंक्शन के दौरन अपने क्लासमेट को आंखों से इशारे करती है। दरअसल प्रिया की यह क्लिप उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरू अडार लव' के गाने की थी। जिसे लोगों ने खूब पंसद किया था और इस वीडियो के चलते प्रिया रातों-रात स्टार बन गई थी। लोगों ने उसे नैशनल क्रश का टाइटल दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News