प्रधानमंत्री मोदी आज असम में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 10:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को असम में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। पहली रैली लोअर असम के बारपेटा जिले के भवानीपुर-सोरभोग में होगी, जहां मोदी मंत्री रंजीत कुमार दास के लिए प्रचार करेंगे।

PunjabKesari

इसके बाद प्रधानमंत्री मध्य असम के होजाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शिलादित्य देव के समर्थन में रैली करेंगे। उनकी तीसरी और अंतिम रैली अपर असम के डिब्रूगढ़ में राज्य सरकार के मंत्री प्रशांत फुकन के समर्थन में होगी। यह इस विधानसभा चुनाव में दूसरी बार होगा जब प्रधानमंत्री असम में प्रचार करेंगे।

PunjabKesari

इससे पहले उन्होंने एक अप्रैल को गोगामुख और बेहाली में रैलियों को संबोधित किया था और डिब्रूगढ़ में चाय बागान की महिला श्रमिकों से बातचीत की थी। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार बुधवार को समाप्त हो जाएगा। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना चार मई को होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News