'मन की बात': आज देश को संबोधित करेंगे PM Modi, सुबह 11 बजे प्रसारित होगा 134वां एपिसोड
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 08:27 AM (IST)
PM Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) अपने एक और नए पड़ाव पर पहुंच गया है। आज यानी रविवार को इस लोकप्रिय कार्यक्रम का 134वां संस्करण प्रसारित होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी देश-दुनिया के लोग सुबह 11:00 बजे से प्रधानमंत्री के इस संबोधन को सुन सकेंगे।
'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे देश की जनता से संवाद करते हैं। इस शो में पीएम मोदी देश के कोने-कोने से सामने आने वाली प्रेरणादायक कहानियों, सामाजिक बदलावों, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि आज के एपिसोड में भी देश के कुछ ऐसे ही अनसुने हीरोज (Unsung Heroes) और उनके अनूठे प्रयासों की सराहना की जाएगी जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।
