महाराष्ट्र में दीवार ढहने से लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 12:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के सांगली में दीवार ढहने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महाराष्ट्र के सांगली जिले में मंगलवार शाम को तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण एक मंदिर परिसर में दीवार ढहने और टिन की चादरें गिरने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 से 14 अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''महाराष्ट्र के सांगली में दीवार ढहने से हुई लोगों की मौत की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News