Vivek Vihar fire incident: CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, कहा- पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगी सरकार

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 11:16 AM (IST)

Vivek Vihar fire incident: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। रविवार तड़के हुए इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 9 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित परिवारों को दिल्ली सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

<

>

CM रेखा गुप्ता ने दिया भावुक संदेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि "विवेक विहार की एक इमारत में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की असामयिक मृत्यु से मन बेहद व्यथित है। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है और मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।" उन्होंने आगे कहा कि इस कठिन समय में दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और ईश्वर उन्हें यह भारी दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

PunjabKesari

राहत और बचाव कार्यों की निगरानी जारी

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वह स्थिति की लगातार निगरानी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरी तत्परता के साथ बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। हादसे के वक्त स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी मौके पर मौजूद रहे। बीजेपी विधायक संजय गोयल, पार्षद पंकज लूथरा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News