4 लोगों की दर्दनाक मौत, SUV की बस से टक्कर के बाद मची चीख पुकार

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 11:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक एसयूवी की राज्य परिवहन की बस से टक्कर हो जाने के बाद मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के ठाणे संभाग के संभागीय आयुक्त सागर पालसुले ने बताया कि यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे मुरबाद तालुका के टोकावडे में मुरबाद-अहिल्यानगर रोड पर हुई।

उन्होंने कहा, ''एसयूवी कल्याण की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही एमएसआरटीसी की बस से उसकी भिड़ंत हो गई।'' पुलिस उपाधीक्षक (मुरबाद) अनिल लाड ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, हालांकि उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News