राष्ट्रपति चुनाव: इलैक्टोरल कॉलेजज का रिपोर्ट कार्ड! अपराध, धन और महिलाएं

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 11:32 AM (IST)

नई दिल्ली: अब सभी की निगाहें 17 जुलाई को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव पर जा टिकी हैं। इसके तहत एसोसिएशन फॉर डैमोक्रेटिक रिफॉर्म (ए.डी.आर.) ने वोटिंग में हिस्सा लेने जा रहे दोनों सदनों के सांसदों और देश के राज्यों की विधानसभा के सदस्यों द्वारा दाखिल हलफनामों का अध्ययन किया। संस्था ने कुल 4896 में से 4852 हलफनामों का अध्ययन किया। इसके आधार पर हम आपको वोटिंग में हिस्सा लेने जा रहे सांसदों व विधायकों की आपराधिक, वित्तीय स्थिति के अलावा वोटरों में महिलाओं की भागीदारी व बाकी दूसरे उन महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताएंगे जिनकी जानकारी संभवत: आपको नहीं होगी। चलिए तमाम जानकारियों को ध्यान से पढि़ए। 

इलैक्टोरल कॉलेज की स्थिति एवं वोट

 सदन सीट वोट
लोकसभा 543    3,84,444
राज्यसभा 233  1,64,964
कुल विधायक 4120  1,64,964


क्या है इलैक्टोरल कॉलेज?
उपराष्ट्रपति को जहां लोकसभा और राज्यसभा के इलैक्टेड एम.पी. चुनते हैं, वहीं राष्ट्रपति को इलैक्टोरल कॉलेज चुनता है। इसमें लोकसभा, राज्यसभा और अलग-अलग राज्यों के विधायक होते हैं। भारत में राष्ट्रपति का चुनाव यही इलैक्टोरल कॉलेज करता है। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News