राष्ट्रपति मुर्मू चार से नौ जून तक सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर जाएगी, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 10:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार से नौ जून तक सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर होंगी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह जुलाई 2022 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुर्मू का पहला आधिकारिक विदेश दौरा होगा।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर चार से छह जून तक पारामारिबो (सूरीनाम) की यात्रा पर होंगी। मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दूसरे चरण में मुर्मू सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वूसिक के निमंत्रण पर सात से नौ जून तक सर्बिया गणराज्य का दौरा करेंगी।