राष्ट्रपति मुर्मू ने आंध्र प्रदेश में हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 01:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को मार्कापुरम जिले में एक निजी बस के ट्रक से टकराने के बाद उसमें आग लग गई जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।

PunjabKesari

मार्कापुरम के पुलिस अधीक्षक वी हर्षवर्धन राजू ने कहा कि यात्री जलते हुए वाहन के अंदर फंस गए थे। मुर्मू ने 'एक्स' पर कहा, "आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में हुई बस दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News