राष्ट्रपति मुर्मू कल दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु जाएंगी, स्टाफ कोर्स के सदस्यों को करेंगी संबोधित

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 07:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18-19 फरवरी को तमिलनाडु का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती मुर्मू 18 फरवरी को कोयम्बटूर में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति अगले दिन 19 फरवरी को वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज का दौरा करेंगी और 78वें स्टाफ कोर्स के सदस्यों को संबोधित करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News