राह चलते ऐसे ही हाथ पकड़ लेती है यह लड़की, VIDEO हुआ वायरल

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2016 - 04:07 PM (IST)

नई दिल्ली: आज के टाइम में लोग काफी एडवांस हो गए हैं। सड़कों पर जहां लड़के अजीबो-गरीब हरकते करतें हैंं वहीं इस मामले में अब लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। राह चलते लड़के लड़कियों पर कमेंट करें तो ये समझ में आता है कि वे कभी नहीं सुधरेंगे, लड़कियों को तंग करने के मामले में लेकिन अगर लड़की रास्ते में चलते हुए अचानक किसी लड़के का हाथ पकड़ ले तो क्या होगा। जाहिर सी बात कोई भी लड़का ऐसी हरकत से सकपका जाएगा। कुछ ऐसी ही स्थिति से लड़कों को दो-चार होना पड़ा। दरअसल सोशल साइट यू-ट्यूब पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की राह चलते लोगों का हाथ अचानक से पकड़ लेती है।

इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। रास्ते में चलते हुए कई बार हमें कुछ अजीब हालात का सामना करना पड़ जाता है। क्या हो अगर कोई लड़की रास्ता चलते अचानक से आपका हाथ पकड़ ले? वीडियो स्ट्रीमिंग साइट यूट्यूब में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बेहद खूबसूरत लड़की राह चलते लोगों का हाथ अचानक से पकड़ लेती है।

इस तरह अचानक हाथ पकड़ने पर लोग कई अजीब तरीके के रिएक्शन्स दे रहे हैं। लड़का और लड़की दोनों रास्ते में साथ चल रहे हैं अौर अचानक से लड़की आगे चलते हुए किसी और शख्स का हाथ पकड़ लेती है। ऐसा होते ही लड़के झेंप जाते हैं। इसके बाद लड़की सॉरी कहते हुए फिर अपने साथी लड़के के पास चली जाती है। iDiOTUBE नाम के चैनल ने करीब साढ़े तीन मिनट के इस वीडियो को यू-ट्यूब में अपलोड किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News