प्रज्ञा ठाकुर का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान- 'पहलगाम में आतंकियों ने नहीं, मुसलमानों ने हिन्दुओं को...'

punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 11:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क। अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने सीधे तौर पर कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने नहीं सीधी सी बात है कि पाकिस्तान से मुस्लिम आए और नाम और धर्म पूछकर हिन्दुओं को मार दिया।

ऑपरेशन सिंदूर और हिंदुत्व का कनेक्शन

पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने बयान को और धार देते हुए कहा, "मुस्लिम ने हिन्दुओं पर गोलियां बरसाईं और उनकी हत्या की। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर हिन्दुत्व का प्रतीक है।"

उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के नामकरण को स्पष्ट करते हुए कहा, सिंदूर हिन्दुओं में सुहाग का प्रतीक माना जाता है। पाकिस्तान से आए लोगों ने पहलगाम में महिलाओं के सुहाग को उजाड़ दिया इसलिए इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया। प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान और मुसलमानों ने हमारी भावनाओं को आहत किया है।

 

यह भी पढ़ें: खाटूश्याम जा रही रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार, 1 की मौत, मची चीख पुकार

 

पाकिस्तान पर सीधा हमला: सभी आतंकी हैं

प्रज्ञा ठाकुर ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, यह बात सत्य है कि पाकिस्तान में सभी आतंकी हैं। चाहे उनकी सेना हो चाहे मुख्यमंत्री हों या प्रधानमंत्री हों सभी आतंकवादी हैं। इसलिए उनको आतंकवादी कह सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ये लोग भारत में मुसलमान बनकर आए थे और हिन्दुओं को धर्म पूछकर मारा। मुसलमानों को नहीं मारा। ये तय कर के आए थे। अगर किसी ने झूठ कह दिया कि हम मुसलमान हैं तो उनसे कलमा पढ़ने के लिए बोला। नहीं पढ़ पाए तो उन्हें मार दिया गया। यह बयान सीधे तौर पर हमले के पीछे धार्मिक पहचान को आधार बनाने का आरोप लगाता है।

 

यह भी पढ़ें: कुदरत का कहर: खैबर पख्तूनख्वा में बारिश-आंधी ने ली 8 की जान, 21 घायल

 

 

उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर भी साधा निशाना

आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य के पास न होकर उप राज्यपाल के पास होने की बात कही थी। इस पर बीजेपी नेता प्रज्ञा ठाकुर ने इन दोनों नेताओं पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ऐसे लोग हैं जो कभी नहीं चाहते कि अनुच्छेद-370 हटाया जाए। महबूबा मुफ्ती ने कहा भी था कि अगर 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएंगी। इन लोगों के रहते हुए कश्मीर में कभी शांति स्थापित नहीं हो सकती।

प्रज्ञा ठाकुर के इन बयानों से एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में गरमाहट बढ़ने की संभावना है खासकर जब देश में सांप्रदायिक सद्भाव और आतंकवाद के मुद्दों पर बहस जारी है। उनके बयान अक्सर विवादों को जन्म देते रहे हैं और इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News