Assam Election 2026: हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान- कांग्रेस में ‘आत्मसम्मान’ वाले नेताओं की नहीं जगह

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 09:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क : असम की राजनीति में एक बड़ा बदलाव तब देखने को मिला जब पूर्व कांग्रेस नेता Pradyut Bordoloi ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर Himanta Biswa Sarma ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस अब ऐसे नेताओं के लिए जगह नहीं छोड़ पाई है, जो आत्मसम्मान के साथ राजनीति करना चाहते हैं।

CM सरमा का कांग्रेस पर तीखा हमला

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने कहा कि बोरदोलोई का भाजपा में शामिल होना एक बड़ा राजनीतिक संकेत है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में और भी कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस नेताओं का भाजपा की ओर रुख बढ़ रहा है और यह सिलसिला आगे और तेज हो सकता है।

और नेताओं के आने का दावा

सीएम सरमा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि Debabrata Saikia और Ripun Bora जैसे नेता भी आने वाले समय में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

‘पद के लिए नहीं, विचारधारा के लिए आए’

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि Pradyut Bordoloi किसी पद या सत्ता की चाह में भाजपा में नहीं आए हैं। अगर वे चुनाव लड़ना चाहेंगे, तो पार्टी उनका पूरा समर्थन करेगी। उन्होंने इस कदम को “त्याग” बताते हुए कहा कि बोरदोलोई ने एक स्थापित राजनीतिक स्थिति छोड़कर नई राह चुनी है।

 कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

असम में आगामी चुनावों से पहले इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। वहीं Pradyut Bordoloi ने खुद कहा कि वे पार्टी में लगातार अपमानित महसूस कर रहे थे और अंततः इस्तीफा देना ही एकमात्र विकल्प बचा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News