मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: तीन खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, आतंकियों में एक महिला भी शामिल
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 11:13 AM (IST)
नेशनल डेस्क: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली में संलिप्त होने के आरोप में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बुधवार को इंफाल पूर्व जिले के कोंगबा लैशराम लीकाई से केसीपी (PWG) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया।
संगठन की एक महिला उग्रवादी (43) को बुधवार को ही इंफाल पूर्व जिले के कोंगबा मखा उचेकोन स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। इसमें कहा गया है कि 'पीआरईपीएके' (पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक) से संबंधित 25 वर्षीय एक उग्रवादी को मंगलवार को थौबल जिले के थौदम लैशराम लीकाई से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से दो कारतूस बरामद किए गए।
