Post Office RD Scheme: ना शेयर बाजार का डर, ना पैसा डूबने की चिंता... ये सरकारी स्कीम बना सकती 16 लाख का बड़ा फंड
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 11:50 AM (IST)
Post Office RD Scheme: आज के समय में सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा रिटर्न पाने के लिए लोग ऐसी योजनाओं की तलाश करते हैं, जहां पैसा भी सुरक्षित रहे और भविष्य के लिए एक मजबूत फंड भी तैयार हो सके। Post Office RD Scheme ऐसी ही एक लोकप्रिय सरकारी छोटी बचत योजना है, जिसमें आम नागरिक हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा करके लंबी अवधि में अच्छी बचत कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश की शुरुआत सिर्फ ₹100 प्रति माह से की जा सकती है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं है, यानी निवेशक अपनी क्षमता के अनुसार जितनी रकम चाहें जमा कर सकते हैं।
Post Office RD Scheme में कितना मिलता है ब्याज?
Post Office RD Account पर 6.7% सालाना ब्याज दर दी जा रही है। हालांकि, सरकार छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा हर तिमाही करती है, इसलिए भविष्य में इसमें बदलाव संभव है। इस योजना की मूल Maturity Period 5 साल की होती है। निवेशक चाहें तो इसे आगे भी बढ़ा सकते हैं और लंबे समय तक बचत जारी रख सकते हैं।
RD Account पर मिलती है Loan Facility
Post Office RD Scheme में निवेश करने वालों को जरूरत पड़ने पर लोन की सुविधा भी मिलती है। अगर खाता खोलने के बाद कम से कम 1 साल तक नियमित जमा किया गया है, तो निवेशक अपनी जमा राशि के एक हिस्से के बदले लोन ले सकते हैं। नियमों के अनुसार, जमा रकम का लगभग 50% तक लोन लिया जा सकता है।
समय से पहले बंद करने की सुविधा
अगर किसी कारण से निवेशक RD Account को समय से पहले बंद करना चाहता है, तो 3 साल पूरे होने के बाद इसकी अनुमति मिल सकती है। हालांकि, ऐसी स्थिति में RD वाला ब्याज नहीं मिलता और Post Office Savings Account के अनुसार ब्याज दिया जाता है।
10 साल तक बढ़ा सकते हैं निवेश
अगर निवेशक 5 साल की अवधि पूरी होने के बाद भी पैसा जमा करना चाहता है, तो RD Account को अगले 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस तरह कुल 10 साल तक निवेश जारी रखा जा सकता है।
बच्चों के नाम पर भी खुल सकता है RD Account
Post Office RD Scheme में नाबालिगों के लिए भी खाता खोला जा सकता है। माता-पिता या कानूनी अभिभावक बच्चे के नाम से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, इस योजना में Joint Account खोलने की सुविधा भी उपलब्ध है।
₹9500 महीने के निवेश से कैसे बनेंगे ₹16 लाख?
अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹9500 Post Office RD Account में जमा करता है और ब्याज दर 6.7% रहती है, तो 5 साल की अवधि पूरी होने पर उसकी जमा राशि करीब ₹6.77 लाख हो सकती है।इसमें लगभग ₹1.07 लाख ब्याज से कमाई शामिल होगी। अगर निवेशक इस RD को आगे 5 साल और जारी रखता है, तो 10 साल में कुल रकम करीब ₹16.23 लाख तक पहुंच सकती है। इस दौरान निवेशक कुल ₹11.40 लाख जमा करेगा, जबकि करीब ₹4.83 लाख की कमाई ब्याज के रूप में होगी।
