Post Office की ताकतवर स्कीम: ₹1.5 लाख सालाना निवेश से 65 लाख सिर्फ ब्याज में! जानें ये सरकारी स्कीम

punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 10:36 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप रिस्क से दूर रहकर एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम आपके लिए jackpot से कम नहीं। बिना किसी जोखिम के सिर्फ ब्याज से आप 65 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं — वो भी टैक्स-फ्री तरीके से। बस ज़रूरत है थोड़ी सी नियमित बचत और लंबे समय तक निवेश की सोच की।

क्या है ये योजना?
पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम, एक लंबी अवधि की बचत योजना है जिसे सरकार संचालित करती है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री होता है और साथ ही आपका मूलधन भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

न्यूनतम निवेश: ₹500 सालाना
अधिकतम निवेश: ₹1.5 लाख प्रति वर्ष
मैच्योरिटी अवधि: 15 साल (बढ़ाई जा सकती है)
ब्याज दर: वर्तमान में 7.1% (हर तिमाही संशोधित)
टैक्स छूट: सेक्शन 80C के तहत ₹1.5 लाख तक

सिर्फ ब्याज से होगी लाखों की कमाई
अगर आप हर साल PPF में अधिकतम ₹1.5 लाख का निवेश करते हैं, तो समय के साथ इसका ब्याज आपको करोड़पति बना सकता है। देखिए कैसे:

निवेश अवधि    कुल निवेश      ब्याज से कमाई       मैच्योरिटी पर कुल राशि
15 साल          ₹22.5 लाख        ₹18.85 लाख         ₹41.35 लाख
20 साल          ₹30 लाख        ₹37.69 लाख         ₹67.69 लाख
25 साल          ₹37.5 लाख        ₹65.5 लाख          ₹1.03 करोड़

यानी अगर आप सिर्फ ₹416 रोज़ या ₹12,500 महीने बचाते हैं, तो 25 साल में सिर्फ ब्याज से ही ₹65.5 लाख तक कमा सकते हैं।

 किसके लिए है ये स्कीम?
-जो लोग शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड के जोखिम से बचना चाहते हैं।
-नौकरीपेशा, व्यापारी, फ्रीलांसर या गृहिणी — सभी निवेश कर सकते हैं।
-जिन्हें रिटायरमेंट फंड की जरूरत है।
-जो टैक्स सेविंग के साथ सुरक्षित कमाई चाहते हैं।

बोनस टिप्स
-आप इसे बच्चों के नाम पर भी खोल सकते हैं और उनके भविष्य के लिए एक मजबूत फंड बना सकते हैं।
-ऑनलाइन अकाउंट से निवेश और बैलेंस ट्रैकिंग आसान है।
-चाहें तो मैच्योरिटी के बाद 5-5 साल की अवधि में इसे बढ़ाया जा सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News