आरोपी संजय राॅय का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ पूरा, जेल से निकली CBI टीम : सूत्र

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2024 - 04:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोलकाता ट्रेनी डाॅक्टर रेप-मर्डर केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय राॅय का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो गया है। CBI की टीम जेल से बाहर निकल गई है।

बता दें कि आज प्रेसीडेंसी जेल में मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू हुआ। अब खबर आ रही है कि संजय राय का टेस्ट पूरा हो गया है और CBI की टीम जेल से निकल गई है। दरअसल, कल शनिवार को कोलकाता रेप और हत्या मामले में संदीप घोष सहित 6 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था। संजय रॉय का टेस्ट आज रविवार को शुरू किया गया, क्योंकि तकनीकी समस्या के कारण शनिवार को टेस्ट नहीं हो पाया था। बाकी छह लोगों, जिनमें पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, घटना की रात ड्यूटी पर मौजूद चार डॉक्टर और एक सिविल वालंटियर शामिल हैं, का टेस्ट CBI के दफ्तर में किया गया था।

पॉलीग्राफ टेस्ट से पहले आरोपी संजय रॉय ने खुद को बेगुनाह बताया था। आरोपी ने कहा था कि वह खुद पॉलीग्राफ टेस्ट करवाना चाहता है, ताकि सच्चाई सामने आ सके, क्योंकि उसे इस केस में फंसाया जा रहा है। संजय रॉय की वकील कविता सरकार ने उसे पॉलीग्राफ टेस्ट के बारे में पूरी जानकारी दी। जब मजिस्ट्रेट ने संजय रॉय से सीधे सवाल किया, तो उसने कहा कि वह टेस्ट के लिए सहमत हैं क्योंकि वे निर्दोष हैं। इसके अलावा, संजय रॉय ने जेल के अंदर अपनी जान को खतरा भी बताया है।

ये भी पढ़ें....
- चाचा की हैवानियत! छत के सहारे से घर में घुसकर नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News