राजनाथ-महबूबा के सामने राष्ट्रगान का अपमान, पुलिस करेगी जांच

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 08:46 PM (IST)

श्रीनगर : मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की इफ्तार पार्टी में राष्ट्रगान का सम्मान न करने के विवाद पर राज्य के डी.जी.पी. का बयान आया है। उन्होंने एक बयान के दौरान स्वीकार किया कि वह मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में मौजूद थे। डी.जी.पी. एस.पी. वैद्य ने कहा कि तब राष्ट्रगान के अपमान का मामला प्रकाश में नहीं आया। हम वीडियो देखेंगे और फिर बात करेंगे। दरअसल, महबूबा मुफ्ती ने बीते सप्ताह गुरुवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। दावा किया जा रहा है कि पार्टी में राष्ट्रगान बजने के दौरान कुछ लोगों ने इसका अपमान किया।    


बता दें कि इस पार्टी में कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं। उनमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे। इसके अलावा राज्यपाल एन.एन वोहरा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News