हसीना एक और मर्द चार, फिर सुहागरात के दो दिन बाद दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड, हिंदू पति से शादी तो की लेकिन...
punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 10:16 AM (IST)

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने एक शातिर दुल्हन को गिरफ्तार किया है जिसने शादी के नाम पर कई लोगों को चूना लगाया। यह दुल्हन पहले तीन मुस्लिम पतियों को छोड़कर लिव-इन में रहने लगी और फिर एक हिंदू युवक से शादी करके उससे लाखों रुपये लूट लिए।
शादी का नाटक और लाखों की ठगी
यह मामला मथुरा के मांट थानाक्षेत्र का है। गांव के एक युवक, वीरेंद्र, की शादी नहीं हो रही थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए गांव की दो महिलाओं ने वीरेंद्र के परिवार को एक लड़की से मिलवाया जिसका नाम काजल बताया गया। उन्होंने कहा कि यह गरीब परिवार से है और शादी के लिए उन्हें 2 लाख रुपये देने होंगे।
26 अगस्त को वीरेंद्र के परिवार ने दुल्हन पक्ष को 2 लाख रुपये दिए और उसी दिन एक वट वृक्ष के नीचे दोनों की शादी करवा दी गई। शादी के बाद दुल्हन वीरेंद्र के घर आ गई जहां दो दिन तक शादी के कार्यक्रम चले।
सुहागरात के दो दिन बाद गायब हुई दुल्हन
दूल्हे वीरेंद्र ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक था लेकिन सुहागरात के दो दिन बाद दुल्हन रात को अचानक गायब हो गई। वीरेंद्र और उसके परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी तलाश के बाद उन्हें दुल्हन एक कॉलेज के पास जावेद नाम के युवक के साथ दिखी। दोनों को पकड़कर थाने लाया गया।
यह भी पढ़ें: शोक में डूबी इंडस्ट्री, इस जानी-मानी एक्ट्रेस के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, पसरा मातम
खुला शातिर दुल्हन का राज
पुलिस के सामने दुल्हन ने अपनी असली पहचान उजागर की। उसने बताया कि उसका असली नाम गुलबसा है। उसने एक के बाद एक तीन मुस्लिम लड़कों से निकाह किया था।
पहला निकाह: आगरा निवासी फुरकान से।
दूसरा निकाह: फिरोजाबाद निवासी सलमान से।
तीसरा निकाह: अलीगढ़ निवासी आमिर से।
यह भी पढ़ें: आज क्यों है छुट्टी? बैंक से लेकर स्कूल तक सब क्यों हैं बंद, जानें इसके पीछे का कारण
इन तीनों को छोड़ने के बाद वह अलीगढ़ के जावेद के साथ लिव-इन में रहने लगी थी।
पैसे की खातिर रची साजिश
गुलबसा ने पुलिस को बताया कि उसने जावेद के साथ मिलकर पैसे के लिए वीरेंद्र को फंसाने की साजिश रची थी। 2 लाख रुपये लूटने के बाद वह वापस जावेद के पास लौट गई थी लेकिन पकड़ी गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गुलबसा और जावेद को गिरफ्तार कर लिया है और उनके बाकी साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लूटे गए रुपये भी बरामद कर लिए हैं।