शादी की चल रही थी Grand Party, जैसे ही कपल ने रखा स्टेज पर कदम, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि कांप उठी दुल्हन और फिर...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 04:47 PM (IST)

Kochi Wedding Reception Firecracker : केरल के व्यट्टिला इलाके में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन चल रहा था। थ्रिप्पुनिथुरा के एक आलीशान पार्टी हॉल में मेहमानों का जमावड़ा था। शाम के करीब 7:30 बज रहे थे और दूल्हा-दुल्हन की स्टेज पर भव्य एंट्री होने वाली थी। इसी बीच दूल्हे के दोस्तों ने उत्साह में आकर बिना किसी को बताए तेज आवाज वाले पटाखों का धमाका कर दिया।

धमाके से कांप उठी दुल्हन

जैसे ही दूल्हा-दुल्हन मंच की ओर बढ़े, पटाखों की कान फोड़ देने वाली आवाज ने दुल्हन को बुरी तरह डरा दिया। दुल्हन डर के मारे कांपने लगी और अगले ही पल वह अपनी सुध-बुध खोकर स्टेज पर ही गिर पड़ी। शादी का खुशनुमा माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया।

विदाई वाली कार बनी एम्बुलेंस

दुल्हन की हालत देख दूल्हा और परिवार वाले घबरा गए। उन्होंने बिना समय गंवाए दुल्हन को गोद में उठाया और उसी कार में लेकर पास के अस्पताल भागे जिसे विदाई के लिए फूलों से सजाया गया था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और उन्हें ड्रिप चढ़ाई गई।

हिम्मत और मिसाल: वापस लौटीं दुल्हन

अस्पताल में कुछ घंटे इलाज चलने के बाद जब दुल्हन को होश आया तो उन्होंने गजब की हिम्मत दिखाई। अपनी शादी की रस्मों को अधूरा न छोड़ने के लिए वह अस्पताल से सीधे वापस रिसेप्शन हॉल पहुंचीं। वहां उन्होंने दूल्हे के साथ बाकी की रस्में पूरी कीं और मेहमानों का अभिवादन किया।

यह भी पढ़ें: 1 April अलर्ट! HDFC और PNB ग्राहकों को लगेगा झटका, बदल जाएंगे बैंक के ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। केरल में हाल के दिनों में शादी में होने वाले हुड़दंग के कई मामले सामने आए हैं। यूजर्स इस घटना पर दोस्तों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जश्न मनाना अच्छा है लेकिन किसी की जान जोखिम में डालकर नहीं। शादी जैसे खास मौके पर इस तरह के जानलेवा सरप्राइज से बचना चाहिए।

विवादों वाली शादियां

बता दें कि कुछ समय पहले केरल में ही एक शादी में पपड़म न मिलने पर मेहमानों के बीच जमकर मारपीट हुई थी जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। अब पटाखे वाली इस घटना ने फिर से शादी समारोहों में सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News