बच्चे को मरने के लिए छोड़ गई मां, महिला पुलिसकर्मी ने अपना दूध पिलाकर दी नई जिंदगी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 06:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पिछले कुछ समय से कर्नाटक में जारी उठक पुठक के बीच कुमारस्वामी का नाम एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि यह नाम मुख्यमंत्री का नहीं बल्कि उस नवजात का है जिसके मां बाप उसे बेंगलुरु के एक इलाके में प्लास्टिक की थैली में लपेटकर कचरे के ढेर पर मरने के लिए फेंक गए थे। जिसे एक महिला पुलिसकर्मी ने अपना दूध पिलाकर नई जिंदगी दी। कर्नाटक पुलिस ने इस नवजात की देखरेख का जिम्मा उठाते हुए इसका नाम ‘लिटिल कुमारस्वामी’ रख दिया।
 PunjabKesari
प्लास्टिक के थैले में मिला बच्चा 
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डोड्डाथोगुरु के सेलेब्रिटी लेआउट इलाके में नवजात को प्लास्टिक के थैले में डाल एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास कचरे में फेंका गया था। इस दौरान सफाई करते समय कर्मचारियों की नजर बच्चे पर पड़ी। सूचना मिलते ही इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। एएसआई नागेश ने बताया कि बच्चा काफी बुरी हालत में उन्हे मिला था। उसे प्लास्टिक के थैले में लपेटकर फेंका गया था, उसके पूरे बदन पर खून फैला था और उसकी गर्दन में गर्भनाल लिपटा हुआ था। 

PunjabKesari
बच्चे की आवाज सुनते ही सबकी आंखें हुई नम  
नवजात के स्वास्थ्य में सुधार होते ही पुलिस उसे स्टेशन लेकर पहुंची। जहां पुलिस स्टेशन की कर्मी अर्चना ने बच्चे को अपना लिया। अर्चना ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे अपना दूध पिलाया। दूध पीते ही नवजात को जैसे नई जिंदगी मिल गई उसकी पहली आवाज सुनते ही पुलिस स्टेशन में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आई। पुलिस वालों ने उसका नाम 'लिटिल कुमारस्वामी' रखा। एएसआई के अनुसार इस बच्चे को पुलिस वालों ने बचाया है इसलिए ये सरकार का बच्चा हुआ। इसी वजह नवजात को सीएम का नाम से जोड़ा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News