अब छुट्टी जाने वाले पुलिसकर्मियों को भी मिलेगी सुरक्षा, जेके पुलिस का बड़ा फैसला

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 02:55 PM (IST)

 श्रीनगर : कश्मीर घाटी में आतंकियों द्वारा पुलिसकर्मियों की जा रही हत्याओं को लेकर अब जम्मू कश्मीर पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। परिवार से मिलने या आपातकालीन स्थिति में घर जाने वाले पुलिस के जवानों को सुरक्षा दी जाएगी। दक्षिण कश्मीर में से ज्यादा स्थिति खराब है। शोपियां, कुलगाम और पुलवामा इस मामले में अति संवेदशील हैं।

PunjabKesari
बुधवार को बकरीद के मौके पर उग्रवादियों ने तीन पुलिसकर्मियों को मार दिया था। पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की थी कि ईद पर बिना सुरक्षा और संबंधित पुलिस स्टेशनों को जानकारी दिये बिना पुलिसकर्मी परिवारों से मिलने न जाएं। भविष्य में कांस्टेबल तक को सुरक्षा दी जाएगी। परिवार से मिलने के लिए दो घंटे दिये जाएंगे और वो भी बिना किसी सूचना के।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News