ठाणे में 8 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में 1 व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2024 - 11:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को सार्वजनिक शौचालय में आठ वर्षीय एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक जुलाई से 20 अगस्त के बीच किसी समय इस अपराध को कथित तौर पर अंजाम दिया और लड़की को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा।

अधिकारी ने बताया कि नाबालिग की मां ने अपनी बेटी से कथित यौन उत्पीड़न के बारे में जानने के बाद अंबरनाथ पश्चिम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग करना), 75 (2) (यौन उत्पीड़न), 351 (2) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के लिए उकसाने का इरादा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News