पुंछ में पीओके का एक व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 11:38 PM (IST)


जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा कथित रूप से पार करने पर सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

रक्षा विभाग के जन संपर्क अधिकारी ने कहा,"आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बालनोई क्षेत्र में मेंढर नदी के पास पीओके का एक नागरिक एलओसी पार कर गया जिसे सेना के जवानों ने पकड़ लिया। "

 

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News