PNB के इन ग्राहकों को बड़ा झटका, ब्याज को लेकर आई बड़ी खबर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 16, 2025 - 10:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: Punjab National Bank ने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत अपने ग्राहकों के लिए थोड़ी निराशा के साथ की है। बैंक ने 10 अप्रैल 2025 से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती कर दी है। ये नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की FD पर लागू होंगी।

अब इतने प्रतिशत पर मिल रहा ब्याज
बैंक अब आम जनता को FD पर 3.50% से 7.10% तक का ब्याज दे रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को 4% से 7.60% तक का इंटरेस्ट मिल रहा है। यह बदलाव ऐसे समय पर हुआ है जब RBI द्वारा रेपो रेट में बदलाव किया गया, जिससे बैंकिंग सेक्टर में इंटरेस्ट रेट्स प्रभावित हो रहे हैं।

हर FD अवधि पर कितनी कटौती हुई है, जानिए पूरी लिस्ट
Punjab National Bank ने FD की ब्याज दरों को अलग-अलग अवधि के लिए संशोधित किया है। नीचे जानें नई दरें:

  • 7 दिन से 45 दिन तक
    आम ग्राहक: 3.50%, सीनियर सिटीजन: 4.00%

  • 46 दिन से 90 दिन तक
    आम ग्राहक: 4.50%, सीनियर सिटीजन: 5.00%

  • 91 दिन से 179 दिन तक
    आम ग्राहक: 5.50%, सीनियर सिटीजन: 6.00%

  • 180 दिन से 270 दिन तक
    आम ग्राहक: 6.25%, सीनियर सिटीजन: 6.75%

  • 271 दिन से 299 दिन तक
    आम ग्राहक: 6.50%, सीनियर सिटीजन: 7.00%

  • 300 से 302 दिन तक
    आम ग्राहक: 6.50%, सीनियर सिटीजन: 7.00%

  • 303 दिन
    आम ग्राहक: 6.40%, सीनियर सिटीजन: 6.90%

  • 304 दिन से 1 साल कम
    आम ग्राहक: 6.50%, सीनियर सिटीजन: 7.00%

  • 1 साल से 389 दिन तक
    आम ग्राहक: 6.80%, सीनियर सिटीजन: 7.30%

  • 390 और 400 दिन
    आम ग्राहक: 7.10%, सीनियर सिटीजन: 7.60%

  • 401 से 505 दिन तक
    आम ग्राहक: 6.80%, सीनियर सिटीजन: 7.30%

  • 506 दिन
    आम ग्राहक: 6.70%, सीनियर सिटीजन: 7.20%

  • 507 दिन से 2 साल तक
    आम ग्राहक: 6.80%, सीनियर सिटीजन: 7.30%

  • 2 साल से 3 साल तक
    आम ग्राहक: 6.75%, सीनियर सिटीजन: 7.25%

  • 3 साल से 1203 दिन तक
    आम ग्राहक: 6.25%, सीनियर सिटीजन: 6.75%

  • 1204 दिन
    आम ग्राहक: 6.40%, सीनियर सिटीजन: 6.90%

  • 1205 दिन से 5 साल तक
    आम ग्राहक: 6.15%, सीनियर सिटीजन: 6.75%

  • 5 साल से 1894 दिन तक
    आम ग्राहक: 6.00%, सीनियर सिटीजन: 6.80%

  • 1895 दिन
    आम ग्राहक: 5.85%, सीनियर सिटीजन: 6.65%

  • 5 साल से 10 साल तक
    आम ग्राहक: 6.00%, सीनियर सिटीजन: 6.80%

बुजुर्गों को थोड़ी राहत, बाकी ग्राहकों को नुकसान
हालांकि सीनियर सिटीजन के लिए बैंक ने कुछ राहत दी है, लेकिन आम निवेशकों को घटे हुए ब्याज से निराशा हो सकती है। खासकर वे लोग जो फिक्स्ड डिपॉजिट को अपने सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं, उन्हें अब अपने पोर्टफोलियो की फिर से समीक्षा करनी होगी।

ब्याज दरों में कटौती के पीछे क्या है वजह?
RBI द्वारा रेपो रेट में बदलाव के बाद लगभग सभी प्रमुख बैंक अपने FD रेट्स में कटौती कर रहे हैं। यह आर्थिक रणनीति का हिस्सा होता है जिससे मार्केट में लिक्विडिटी को कंट्रोल किया जा सके। PNB की इस कटौती को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है।

क्या करें निवेशक?
अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो FD के अलावा अन्य विकल्प जैसे म्युचुअल फंड, सरकारी बॉन्ड या पोस्ट ऑफिस स्कीम्स पर भी विचार कर सकते हैं। हालांकि FD अभी भी एक सुरक्षित निवेश साधन माना जाता है, लेकिन ब्याज दरें घटने के बाद इसमें रिटर्न अपेक्षाकृत कम हो सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News