69 के हुए राजनाथ सिंह, B'day की बधाई देते हुए बोले पीएम मोदी-आपने पार्टी को दी मजबूती

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 11:59 AM (IST)

नेशनल डेस्क: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को 69 साल के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल सहयोगी राजनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मोदी ने सिंह को बधाई देते हुए ट्वीट किया,' राजनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। उनकी कुशाग्र सोच सरकार के लिए लाभकारी रही है। वह मजबूत और सुरक्षित राष्ट्र निर्माण की कोशिशों में अग्रिम मोर्चे पर रहे हैं। वह गरीबों के कल्याण और देश के मेहनती किसानों के लिए हमेशा कार्यरत रहे हैं। मैं उनकी दीर्घायु की कामना करता हूं। 10 जुलाई, 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जन्मे राजनाथ सिंह किसान परिवार से आते हैं।

PunjabKesari

राजनाथ ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिक शास्त्र में डिग्री ली और मिर्जापुर जिले में फिजिक्स के लेक्चरर बने। राजनाथ सिंह महज 13 साल के थे जब उन्होंने आरएसएस ज्वाइन कर ली थी। नौकरी करते हुए भी वे लगातार संघ से जुड़े रहे और 1974 में उन्हें भारतीय जनसंघ का सचिव नियुक्त किया गया। राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के युवा संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News